मुर्गी और अंडों का हिसाब रखने वाला ऐप अंडे देना मुर्गियों का काम। गिनना PoultryPal का।

रोज़ के अंडे दर्ज करें, हर हैचिंग का दिन पहले से ठीक-ठीक जानें, और बिके हर दर्जन का हिसाब रखें — अपनी पहली अंडा देने वाली मुर्गी से लेकर 200 पक्षियों के झुंड तक। PoultryPal घर के आँगन में मुर्गियाँ पालने वालों के लिए मुर्गी पालन ऐप है।

App Store से डाउनलोड करेंइसे Google Play पर पाएँ

डाउनलोड मुफ़्त है। इसे Stuck at Home LLC ने बनाया है, वह स्टूडियो जिसके शौक़-ट्रैकिंग ऐप 6,26,000 से ज़्यादा बार डाउनलोड हो चुके हैं।

PoultryPal की मुर्गी, अपने अंडे के पास खड़ी

9अंडे आज

अभी-अभी: बार्नेवेल्डर का एक गहरा भूरा अंडा।

अंडे, हैचिंग और बिक्री का हिसाब — झुंड का बही-खाता, बिना काग़ज़-क़लम के।

अंडा ट्रैकिंग के आँकड़े: रोज़ाना उत्पादन चार्ट, कुल 57 अंडे, रोज़ 8.1

हर अंडा गिनें

दिन भर के अंडे कुछ ही सेकंड में दर्ज करें। PoultryPal उन्हें रोज़ाना, साप्ताहिक और सालाना चार्ट में बदल देता है — रोज़ का औसत, टूटे हुए अंडे, और हर झुंड का योगदान।

हैचिंग स्क्रीन: Summer Chicks का दिन 6 (21 में से) और Heritage Ducks का दिन 18 (28 में से)

18वाँ दिन अब कभी न छूटे

अंडे इनक्यूबेटर में रखें, और ऐप कैंडलिंग और अंडे पलटना बंद करने (लॉकडाउन) से होते हुए हैचिंग के दिन तक उलटी गिनती करता है — मुर्गियों, बत्तखों और इनक्यूबेटर में रखी किसी भी चीज़ के लिए।

अंडों की बिक्री: इस महीने US$ 68, अब तक US$ 118.50, भुगतान कर चुके और बकाया वाले ख़रीदारों के साथ

बिके हर दर्जन का हिसाब रखें

किसने ख़रीदा, कितना दिया, कितना बाक़ी है — दाने और दूसरी सामग्री के ख़र्च के सामने, ताकि आप जानें कि झुंड अपना ख़र्च ख़ुद निकालता है या नहीं। (कुछ महीनों में तो सच में निकाल भी लेता है।)

हर पक्षी की अपनी प्रोफ़ाइल। ज़्यादातर की अपनी राय भी।

हर मुर्गी की प्रोफ़ाइल बनाएँ — उसकी नस्ल, वंशावली, फ़ोटो और ज़िंदगी की घटनाओं के साथ। आँकड़ों के साथ एक डायरी भी रखें: पहला नीला अंडा, नेवले का डर, और दड़बे की सफ़ाई का दिन।

पक्षियों की सूची: Henrietta, Cluck Norris, Pepper और दूसरों की प्रोफ़ाइलें
डायरी प्रविष्टियाँ: शिकारी जानवर का डर, पहला नीला अंडा, सेहत की जाँच, दड़बे की सफ़ाई का दिन

शुरुआत मुफ़्त। झुंड बढ़े तो प्रीमियम।

मुफ़्त

एक झुंड, अधिकतम 8 पक्षी, अंडों के रिकॉर्ड और चार्ट, हैचिंग के रिकॉर्ड, और एक डायरी।

अपग्रेड का फ़ैसला करने से पहले असली रिकॉर्ड बनाएँ। फ़ोटो जोड़ना हर प्लान में मुफ़्त है।

प्रीमियम

असीमित झुंड और पक्षी, वित्तीय ट्रैकिंग और बिक्री खाता, साथ ही अंडे पलटना बंद करने (लॉकडाउन) और हैचिंग के दिन के रिमाइंडर।

सब्सक्राइब करने से पहले ऐप में अपने देश की क़ीमत देख लें, और यह भी कि आप किसी ट्रायल के पात्र हैं या नहीं।

App Store से डाउनलोड करेंइसे Google Play पर पाएँ

iPhone, iPad और Android के लिए उपलब्ध। चालू करने पर Apple डिवाइस iCloud से सिंक हो सकते हैं। Android पर ऐप रिकॉर्ड आपके डिवाइस में रखता है और Android सिस्टम बैकअप के साथ काम करता है। फ़िलहाल रिकॉर्ड iOS और Android के बीच सिंक नहीं होते।

मुर्गी पालन के मुफ़्त कैलकुलेटर और नस्लों की गाइड, ऐप की ज़रूरत नहीं।

उन सवालों की गाइड जो हर कोई पूछता है

मुर्गियाँ तो अपना काम कर ही रही हैं।

App Store से डाउनलोड करेंइसे Google Play पर पाएँ